फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

6 साल से फरार स्थायी वारंटी विनोद कुमार सिंह गिरफ्तार, पिठौरिया पुलिस की बड़ी सफलता

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने बीते रात्रि गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विनोद कुमार सिंह है, जो सांगा सियार टोली, थाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने बीते रात्रि गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विनोद कुमार सिंह है, जो सांगा सियार टोली, थाना पिठौरिया का निवासी है। आरोपी के पिता का नाम गुप्तेश्वर सिंह बताया गया है। विनोद कुमार सिंह पिछले 6 वर्षों से न्यायालय द्वारा निर्गत स्थायी (लाल) वारंट के तहत वांछित था। उसके खिलाफ GR संख्या 4818/08 के तहत मामला दर्ज है। लगातार फरारी के कारण पुलिस को उसकी तलाश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए पिठौरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस की गुप्त सूचना और रणनीतिक कार्रवाई के चलते आरोपी को उसके ठिकाने से पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की गुत्थियाँ सुलझ सकती हैं और आगे की जांच में कुछ अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। थानेदार ने जानकारी दी कि पुलिस लगातार ऐसे फरार और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे ही अन्य वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram