फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड के चाईबासा में बच्ची की हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी

चाईबासा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है।

Read More : रांची के अरगोड़ा में बंद कमरे से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची तीन नवंबर को घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान कुछ बच्चों ने जानकारी दी कि उन्होंने बच्ची को जंगल की ओर जाते हुए देखा था। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को पता चला कि गांव का ही रमाय गागराई भी घर से गायब है। जब उसके भाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह बनाईकेड़ा गया हुआ है। इसके बाद बच्ची के मामा समेत करीब दस ग्रामीण बनाईकेड़ा पहुंचे और रमाय को पकड़कर पूछताछ की। ग्रामीणों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और हत्या के बाद शव को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जंगल से बरामद हुआ शव

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी। मुंडा की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रमाय गागराई को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से बच्ची का शव बरामद किया। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत बताई गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चाईबासा के सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

सोमवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि मामले में सभी आवश्यक वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और स्पीडी ट्रायल (त्वरित विचारण) के माध्यम से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। इस अमानवीय घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram