फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बोड़ाम में पिकअप वैन से टकराई मोपेड, मौके पर गई युवक की जान

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से जा टकराई। इस भीषण टक्कर

पिकअप वैन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद घर में चल रही काली पूजा और बांदना पर्व की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Read More : टाटीसिलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सुबह-सुबह घर लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान भूला टोला जामबनी निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते बेटे सुजय महतो के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुजय रविवार रात अपने पुराने घर जामबनी गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी मोपेड से अपने वर्तमान घर भूला डुंगरी लौट रहा था। इसी दौरान भूला-भुईयांसिनान मुख्य सड़क पर जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से टकरा गई।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुजय के सिर में गंभीर चोट आई और बहुत ज्यादा खून बह गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक सुजय की जान जा चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

परिवार का इकलौता सहारा था सुजय

मृतक सुजय एक टेंट हाउस में काम करके अपने परिवार का हाथ बंटाता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक इस तरह मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram