फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर के बहरा मैदान में गोलीबारी, दो युवकों को लगी गोली

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास बीती देर रात फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई। इस गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए

जमशेदपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास बीती देर रात फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई। इस गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों की पहचान साकिब नूर और परवेज के रूप में हुई है।

Read More : लोहरदगा में कार में लगी आग से मचा हड़कंप, मां-बच्चों समेत परिवार सुरक्षित

क्यों और कैसे शुरू हुआ विवाद?

मोहम्मद सद्दाम ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात करीब 10 से 20 युवक अचानक उनकी बहन के घर पहुंचे और उनके भाई की तलाश करने लगे। इस दौरान उन युवकों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट भी की। जब इस बात की जानकारी सद्दाम को मिली, तो वह तुरंत कपाली से मौके पर पहुंचे। सद्दाम के मुताबिक, जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, वहां मौजूद युवक भागने लगे। सद्दाम उनका पीछा करने लगे। इसी दौरान वसीम और उसके साथ आए तीन-चार युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने उनके भतीजे पर भी पिस्तौल तान दी थी। इसी गोलीबारी में साकिब नूर को गोली लग गई। वहीं, साकिब को बचाने के लिए आगे आए परवेज को भी गोली लग गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

अस्पताल में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि आरोपी वसीम पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया है।

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की असल वजह क्या थी और इस फायरिंग में वसीम के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार गश्त कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram