फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

औरंगाबाद से जोड़ा जा रही निहारिका बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शनिवार तड़के यात्रियों से भरी निहारिका बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस औरंगाबाद से जोड़ा जा रही थी। हादसे के बाद यात्रियों ने चालक और खलासी पर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शनिवार तड़के यात्रियों से भरी निहारिका बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस औरंगाबाद से जोड़ा जा रही थी। हादसे के बाद यात्रियों ने चालक और खलासी पर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है।

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका

यात्रियों के अनुसार, बस में केवल एक ही चालक था, जो लंबी दूरी तय कर रहा था। यात्रियों ने आशंका जताई कि लगातार गाड़ी चलाने के कारण चालक को नींद आ गई होगी, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चालक और खलासी पर यात्रियों को छोड़ने का आरोप

यात्रियों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक और खलासी मौके से चले गए। उन्होंने यात्रियों की मदद करने या उनके लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करने की कोशिश नहीं की। यात्रियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहनों का इंतजार करते रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram