फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटा नगर निगम, डिस्टलरी पुल और विवेकानंद पार्क का होगा कायाकल्प

शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए रांची नगर निगम ने सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी पुल, वेंडर मार्केट और विवेकानंद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए रांची नगर निगम ने सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी पुल, वेंडर मार्केट और विवेकानंद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर करने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डिस्टलरी पुल के पास बनेगी जालीदार बाउंड्री

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डिस्टलरी पुल के आसपास लगातार कचरा फेंके जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस समस्या को रोकने के लिए पुल के आसपास जालीदार बाउंड्री बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की पहचान कर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत श्रमिकों की मदद से पुल के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया।

विवेकानंद पार्क में लगेंगी सोलर लाइटें

नगर आयुक्त ने विवेकानंद पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क को साफ, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए कई निर्देश दिए। पार्क में रोशनी की कमी को देखते हुए सोलर लाइट लगाने को कहा।

इसके अलावा पेड़ों की छंटाई, घास की कटाई और पूरे परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया। पार्क के खराब पाथवे की मरम्मत कराने को भी कहा, ताकि लोग आसानी से यहां घूम सकें।

छठ से पहले तालाब की होगी विशेष सफाई

छठ महापर्व को देखते हुए नगर आयुक्त ने पार्क परिसर में बने तालाब की विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब के पानी को साफ रखने के लिए जरूरत के अनुसार ब्लीचिंग पाउडर, एलम और ई-बॉल का इस्तेमाल करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छठ व्रतियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी काम समय पर पूरे किए जाएं।

अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने डिस्टलरी पुल और विवेकानंद पार्क को स्वच्छ और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 10 की पार्षद, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक और नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram