फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मंत्री कुमार शैलेन्द्र के घर पहुंचे CM सम्राट, दिवंगत पिता को दी श्रद्धांज

सीएम सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया पहुंचकर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के दिवंगत पिता डॉ. केएन सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: सीएम सम्राट चौधरी पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के पूजनीय पिताजी स्व. डॉ. केएन सिंह जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत तेलघी ग्राम स्थित मंत्री कुमार शैलेंद्र के आवास पहुंचकर सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके तैल चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस शोक संतप्त अवसर पर राज्य के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल थे।

श्रद्धांजलि और सांत्वना

इस दौरान विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व विधायक आलोक कुमार सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और परिवार के करीबी लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत डॉ. केएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram