फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बिहार में दो जगह एनकाउंटर, मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में बदमाश को लगी गोली

बिहार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की है। पटना जिले के मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन अपराधियों की मौत हो गई। वहीं, मनेर थाना प्रभारी भी घायल हो गए। दूसरी ओर, भोजपुर जिले में पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पटना : बिहार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की है। पटना जिले के मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन अपराधियों की मौत हो गई। वहीं, मनेर थाना प्रभारी भी घायल हो गए। दूसरी ओर, भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान रिटायर्ड अधिकारी की हत्या का आरोपी शूटर घायल हो गया।

मनेर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के आरोपी ढेर

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान मनेर इलाके में एक पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सुबह पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों की मौत हो गई। इस दौरान मनेर थाना प्रभारी भी घायल हो गए।

भोजपुर में हत्या का आरोपी शूटर घायल

दूसरी घटना भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ की है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर राम पुकार सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर निर्मल यादव घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी निर्मल यादव को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए सारंगपुर मोड़ ले गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

15 अक्टूबर को हुई थी रिटायर्ड अधिकारी की हत्या

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को अपराधियों ने इनकम टैक्स विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर राम पुकार सिंह पर सात गोलियां चलाई थीं। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार के साथ आरा में रह रहे थे।

बिहार में हुई इन दोनों पुलिस कार्रवाइयों के बाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram