फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

धुर्वा में युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट और गले पर मिले निशान

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश डैम साइड में संत जेवियर स्कूल के पीछे मिली। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके चेहरे और शरीर पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश डैम साइड में संत जेवियर स्कूल के पीछे मिली। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

चेहरे पर चोट और गले पर मिले निशान

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने संत जेवियर स्कूल के पीछे एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। वहीं, गले पर रस्सी जैसे निशान भी मिले हैं।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पर पत्थर और धारदार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की जांच के लिए पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी तस्वीर जिले के सभी थानों में भेजी है, ताकि पहचान की जा सके।

धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी के अनुसार, शुरुआती जांच में युवक की गला दबाकर और चेहरे पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram