फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कोडरमा के सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, शिक्षक के समर्थन में उतरीं छात्राएं

कोडरमा : कोडरमा शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राएं अपने शिक्षक के समर्थन में सड़क पर उतर आईं। वे विभागीय कार्रवाई

कोडरमा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

कोडरमा : कोडरमा शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राएं अपने शिक्षक के समर्थन में सड़क पर उतर आईं। वे विभागीय कार्रवाई वापस लेने की मांग करने लगीं। निलंबन का आदेश मिलने के बाद जब शशि भूषण सिंह विद्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी छात्राओं ने उन्हें रोक लिया। इतना ही नहीं, छात्राएं उन्हें वापस खींचकर विद्यालय के अंदर ले गईं। इस अचानक हुए घटनाक्रम से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का हवाला

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि शशि भूषण सिंह के विद्यालय में पदस्थापित होने के बाद पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। विद्यालय का शैक्षणिक परिणाम भी पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। ऐसे में उन्हें निलंबित किया जाना उचित नहीं है।

छात्राओं की दो टूक मांग

छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि वे अपने शिक्षक का निलंबन वापस लेने की मांग पर अडिग हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विभाग अपना फैसला वापस नहीं लेता, उनका विरोध जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram