फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

घर से निकला था युवक, रास्ते में ट्रेलर ने बना दिया हादसे का शिकार

कामडारा(गुमला): खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर कामडारा ब्लॉक चौक के समीप मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामसिंह टोली निवासी 24 वर्षीय शनिका बारला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

कामडारा(गुमला): खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर कामडारा ब्लॉक चौक के समीप मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामसिंह टोली निवासी 24 वर्षीय शनिका बारला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिका बाइक से अपने घर से मरचा जा रहा था। इसी दौरान ब्लॉक चौक के पास रांची की ओर से आ रही एक बस सवारी उतारने के लिए रुकी थी। बस के आगे एक ऑटो भी खड़ा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार आ गया और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. परेश बेदिया ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर कामडारा थाना प्रभारी आशीष केसरी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को गुमला भेजने के लिए एंबुलेंस का तीन हजार रुपये किराया दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram