फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रांची समेत पूरे झारखंड में गिरेगा तापमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी। वहीं, तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी। वहीं, तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके चलते 6 नवंबर तक न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल रांची का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं, 4 नवंबर को रांची में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram