फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अचानक थानों में पहुंचे SP, रिकॉर्ड खंगाले, गश्ती बढ़ाने का दिया फरमान

एसपी ने सिसई और करंज थाना का किया औचक निरीक्षण, गश्ती बढ़ाने का निर्देश; अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

सिसई (गुमला): गुमला एसपी हरिश बीन जामा ने मंगलवार को सिसई और करंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई, रखरखाव, सरकारी दस्तावेजों व अभिलेखों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ थाना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

एसपी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें। उन्होंने थाना के सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का भी निर्देश दिया।मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

– रिपोर्टर: सुंदरम कुमार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram