फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में NIA की रेड, हथियारबंद जवानों के साथ कई गाड़ियों में पहुंची टीम

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। NIA की दो अलग-अलग टीमें सुबह करीब 4 बजे बाबा पथ स्थित सुभाष बारला गली पहुंचीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। NIA की दो अलग-अलग टीमें सुबह करीब 4 बजे बाबा पथ स्थित सुभाष बारला गली पहुंचीं। यहां दो रिश्तेदारों के घरों में एक साथ छापेमारी की गई।

जानकारी के अनुसार, एक घर में तलाशी पूरी होने के बाद NIA की टीम वहां से निकल गई है, जबकि दूसरे घर में अभी भी जांच जारी है। अधिकारी घर में रखे दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच कर रहे हैं।

उदय साव और प्रदीप साव के घर पहुंची NIA की टीम

मिली जानकारी के मुताबिक, NIA की पहली टीम ने उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी की। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान टीम एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है। हालांकि, उसे गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, दूसरी टीम मकानों के पीछे स्थित मैदान की तरफ से एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुंची। वहां अधिकारियों ने दस्तावेजों और दूसरे जरूरी कागजात की जांच शुरू की।

हथियारबंद जवानों के साथ पहुंची टीम

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। NIA के अधिकारियों के साथ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई।

मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के कनेक्शन की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, NIA की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक छापेमारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि जिस परिवार के घरों में छापेमारी हुई है, उसके सदस्य पहले ट्रांसपोर्टिंग के कारोबार से जुड़े रहे हैं। वहीं, उनके पूर्वजों के बिहार में कत्था का कारोबार करने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल NIA की टीम दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच कर रही है। एक व्यक्ति को साथ ले जाने की खबर है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram