फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए दो पूर्व विधायक, कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी थामी भाजपा

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले दो पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पंजाब : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले दो पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। इनके साथ कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

रविवार को दोनों विधायकों ने छोड़ी थी AAP

चेतन सिंह जौड़ामाजरा पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दोनों ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

AAP ने सदस्यता रद्द कराने की कही बात

दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की बात कही है। पार्टी के अनुसार, दोनों विधायकों को विरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही निलंबित किया जा चुका था।

AAP अब विधानसभा स्पीकर से दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में दल-बदल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram