फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

होटल मालिक ने 50 हजार रुपये में दी थी राहुल गोराई की हत्या की सुपारी, संचालक समेत दो गिरफ्तार

  सफाईकर्मी को एडवांस में मिले थे सात हजार रुपये, ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी पिठोरिया (रांची)। पिठोरिया थाना क्षेत्र के करकटा मोड़ के समीप 29 अक्टूबर की रात होटल कर्मी राहुल गोराई की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

 

सफाईकर्मी को एडवांस में मिले थे सात हजार रुपये, ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

पिठोरिया (रांची)। पिठोरिया थाना क्षेत्र के करकटा मोड़ के समीप 29 अक्टूबर की रात होटल कर्मी राहुल गोराई की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने कृष्णा स्वीट्स के संचालक कृष्णा कुमार उर्फ लंगड़ू और होटल के सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। रविवार को ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक राहुल गोराई पिठोरिया स्थित कृष्णा स्वीट्स में काम करता था। पुलिस के अनुसार, होटल के पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब में कथित गड़बड़ी को लेकर होटल संचालक और राहुल के बीच विवाद चल रहा था। इसके अलावा होटल संचालक की पत्नी जब पूजा-अर्चना के लिए होटल आती थी, तब राहुल द्वारा उस पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी की जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, राहुल पिठोरिया क्षेत्र के विभिन्न होटलों में वेटर और अन्य स्टाफ भी उपलब्ध कराता था। कृष्णा स्वीट्स में भी उसके माध्यम से स्टाफ रखे गये थे। विवाद होने पर राहुल कुछ दिनों के लिए होटल छोड़कर चला जाता था और अपने साथ लाये स्टाफ को भी वापस ले जाता था। इससे होटल संचालक उससे नाराज था।

50 हजार रुपये में तय हुई थी हत्या की सुपारी

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद और रंजिश के कारण होटल संचालक कृष्णा कुमार ने सफाईकर्मी अमित कुमार के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि कृष्णा कुमार ने राहुल की हत्या के लिए अमित को 50 हजार रुपये देने की बात तय की थी। इसमें से सात हजार रुपये एडवांस के रूप में दिये गये थे।

मृतक राहुल गोराई मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था। वह रोजगार के सिलसिले में रांची में रहकर काम करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram