फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बिहार जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

बोकारो के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी की पांच बोगियों से धुआं निकल रहा था, जबकि एक बोगी में आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। हालांकि, रेलवे प्रशासन और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

बोकारो : बोकारो के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी की पांच बोगियों से धुआं निकल रहा था, जबकि एक बोगी में आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। हालांकि, रेलवे प्रशासन और CISF की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। जारंगडीह रेलवे साइडिंग से कोयला लेकर बिहार के नबीनगर स्थित NTPC पावर प्लांट जा रही मालगाड़ी जैसे ही बोकारो थर्मल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, उसकी बोगियों से धुआं निकलने लगा।

स्थिति को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार ने तुरंत मालगाड़ी को प्लेटफार्म पर ही रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने DVC की CISF फायर यूनिट को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

कोयले में पहले से आग लगी होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कथारा कोलियरी के कोल स्टॉक में पहले से कोयला सुलग रहा था। संभव है कि वही सुलगता हुआ कोयला मालगाड़ी में लोड हो गया हो। यात्रा के दौरान हवा मिलने से आग और भड़क गई।

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रेलवे अधिकारियों और CISF की टीम की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इस घटना ने कोयले की लोडिंग और परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram