फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

10 साल बाद हो रही JTET परीक्षा, राज्यभर के 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

झारखंड में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन किया जा रहा है। करीब 10 साल बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : झारखंड में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन किया जा रहा है। करीब 10 साल बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। राज्यभर में कुल 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 5 लाख 65 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।

जमशेदपुर और सरायकेला के परीक्षा केंद्रों पर भी सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई अभ्यर्थी दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचे। उनके साथ परिजन भी मौजूद रहे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि, कुछ परीक्षा केंद्रों के अंदर पुलिसकर्मी नजर आए, लेकिन बाहर सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमी भी देखने को मिली।

गौरतलब है कि झारखंड में इससे पहले वर्ष 2016 में JTET परीक्षा आयोजित हुई थी। करीब 10 साल बाद परीक्षा होने से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram