फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चैनपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पुलिस जवानों ने लगाई 5 किलोमीटर की दौड़

चैनपुर (गुमला)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और चौकीदारों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चैनपुर (गुमला)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और चौकीदारों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत सभी प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करना था। कार्यक्रम की शुरुआत चैनपुर थाना परिसर से हुई। यहां उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और चौकीदारों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

इसके बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर दौड़ शुरू की। चैनपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की गई। इस दौरान जवानों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। पुलिसकर्मियों के उत्साह और जोश से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

दौड़ के समापन के बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस बल के जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और आपसी एकजुटता की भावना मजबूत होती है। साथ ही समाज में राष्ट्रीय एकता का सकारात्मक संदेश भी पहुंचता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चैनपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और चौकीदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram