फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रायडीह में दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई, मेधावी छात्रा के लिए शुरू की छात्रवृत्ति योजना

रायडीह (गुमला)। राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सालकाया में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को दो शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लगनू उरांव एवं सहायक शिक्षक अखौरी रविकांत सिन्हा को उनके लंबे शैक्षणिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रायडीह (गुमला)। राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सालकाया में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को दो शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लगनू उरांव एवं सहायक शिक्षक अखौरी रविकांत सिन्हा को उनके लंबे शैक्षणिक सेवाकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सहायक शिक्षक अखौरी रविकांत सिन्हा दिसंबर 1999 में विद्यालय में पदस्थापित हुए थे। उन्होंने लगभग 26 वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं देते हुए हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में योगदान दिया। वहीं प्रधानाध्यापक लगनू उरांव ने भी लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। समारोह में वक्ताओं ने दोनों शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।

पिता की पुण्यतिथि पर शुरू की छात्रवृत्ति योजना

समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण उस समय आया, जब सेवानिवृत्त शिक्षक अखौरी रविकांत सिन्हा ने समाज और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अनूठी पहल की घोषणा की। उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि 24 नवंबर के अवसर पर प्रत्येक वर्ष एक मेधावी छात्र एवं एक छात्रा को 6-6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने का संकल्प लिया।

इस वर्ष उन्होंने कक्षा सातवीं की मेधावी छात्रा दीप्ति कुमारी का चयन करते हुए उसे 6 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से प्रोत्साहन देकर बच्चों को पढ़ाई के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के प्रति समर्पण

रविकांत सिन्हा की इस पहल की समारोह में उपस्थित लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का उनका संकल्प अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

समारोह के अंत में दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram