फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चक्रवात गया, आफत छोड़ गया! यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश

चक्रवात अर्नब के प्रभाव से उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बदल गया है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

New Delhi: चक्रवात अर्नब भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन इसका असर देश के कई राज्यों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है, जबकि कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार और रविवार को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।

Read more: ओडिशा में चक्रवात अर्नब का कहर: कई पुल डूबे, NH-326 बंद

विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल

– अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश: कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-बिजلي गिरने की संभावना है।

– केरल: कुछ चुनिंदा इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

– ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

– उत्तर प्रदेश और बिहार: शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने की उम्मीद है। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों तथा बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है, हालांकि शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है।

– राजस्थान और अन्य क्षेत्र: राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से सुहावना और साफ रहेगा, हालांकि पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में मौसम आमतौर पर गर्म और शुष्क रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Read more: अर्नब का तांडव! आंध्र-यनम में 8 की मौत, अब बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Read more: चक्रवात के बाद अब कोहरे की मार, रांची एयरपोर्ट पर बिगड़ा विमानों का शेड्यूल

गौरतलब है कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली में अक्टूबर के पिछले 75 वर्षों का सबसे कम अधिकतम तापमान (20.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था, जिससे वायु गुणवत्ता (AQI) सुधरकर 60 पर आ गई। नोएडा और गुरुग्राम में भी आंशिक रूप से बादलों के साथ सुहावना मौसम रहने की उम्मीद है, जबकि गाजियाबाद में दिनभर मौसम शुष्क रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम

चक्रवात अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक नए मौसमी सिस्टम के विकसित होने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण अंडमान सागर के पास बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है, जिसके 31 अक्टूबर के आसपास डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम और उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश या उत्तरी तमिलनाडु तट (चेन्नई के पास) की तरफ रुख कर सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram