फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हैलोवीन ड्रेस और मेकअप प्रतियोगिता में बच्चों ने जीता सबका दिल

आईफा इंटरनेशनल रांची की ओर से आयोजित ‘हैलोवीन रीबूट’ कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान हैलोवीन ड्रेस और मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अलग-अलग परिधानों और अनोखे मेकअप के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: आईफा इंटरनेशनल रांची की ओर से आयोजित ‘हैलोवीन रीबूट’ कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान हैलोवीन ड्रेस और मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अलग-अलग परिधानों और अनोखे मेकअप के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बच्चों की रचनात्मकता ने जीता दिल

प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग थीम पर आकर्षक ड्रेस और मेकअप तैयार किए। निर्णायक मंडल में शगुफ्ता बानो, अल्मा हसन और साबिर हुसैन शामिल थे। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और कलात्मक कौशल के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेता घोषित

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मुनमुन और स्वाति कुजूर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। कुलसुम दूसरे और मिस्कात तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, जूनियर वर्ग में आयत ने पहला, हूमरा ने दूसरा और अमर अब्दुल्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को सद्भावना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मिला मंच

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने के लिए एक अच्छा मंच देना था। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार जताया।

आयोजकों ने कहा कि हर बच्चे में एक कलाकार छिपा होता है। जरूरत है तो बस उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram