फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में 30 अक्टूबर को 20 ट्रेनें रद्द, दक्षिण भारत जाने वाली दो ट्रेनों का बदला रूट

अर्नब तूफान का असर रेल परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। यात्रियों की परेशानी बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 30 अक्टूबर को 20 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में झारखंड से खुलने और यहां से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अर्नब तूफान का असर रेल परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। यात्रियों की परेशानी बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 30 अक्टूबर को 20 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में झारखंड से खुलने और यहां से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, दक्षिण भारत की ओर जाने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है।

टाटानगर, हटिया और चक्रधरपुर की कई ट्रेनें बंद

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा राउरकेला-टाटानगर, खड़गपुर-टाटानगर और आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी।

चक्रधरपुर-राउरकेला और झाड़ग्राम-पुरुलिया एक्सप्रेस को भी 30 अक्टूबर के लिए रद्द किया गया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ओडिशा रूट की ट्रेनें भी प्रभावित

रेलवे ने ओडिशा सेक्शन की कुछ अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया है। इनमें शालीमार-चरलापल्ली स्पेशल, गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और झारसुगुड़ा-संबलपुर रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा जलजमाव के कारण पहले से रद्द चल रही 10 ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

दो बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रास्ता

तूफान के कारण रेलवे ने दक्षिण भारत जाने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस अब खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा, गोंदिया और बल्हारशाह होकर चलेगी। वहीं, हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस भी खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा और विजयनगरम के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति

ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग बदलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram