फॉण्ट कनवर्टर NEW

रातू रोड में कार पर गिरी पेड़ की डाल, स्थानीय लोगों ने हटाया मलबा

राजधानी रांची के रातू रोड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आकाशवाणी केंद्र के बगल में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के घर के पास खड़ी एक कार पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिर गई। घटना के समय कार में कोई नहीं

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के रातू रोड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आकाशवाणी केंद्र के बगल में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के घर के पास खड़ी एक कार पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिर गई। घटना के समय कार में कोई नहीं था, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर कार चालक मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर कार पर गिरी डाल को हटाया। राहत की बात यह रही कि कार को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सड़क किनारे गाड़ियों की पार्किंग से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि रातू रोड के आसपास के मॉल और बाजारों में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है।

महत्वपूर्ण संस्थानों के पास भी पार्किंग की समस्या

रातू रोड के इस इलाके में खादी ग्रामोद्योग, राज्य निर्वाचन आयोग का कार्यालय और आकाशवाणी केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। इसके बावजूद आसपास की सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे होने वाली पार्किंग की समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

Read more : कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में लोगों से की बातचीत, समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram