फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश के कारण टली होमगार्ड बहाली की दौड़, नई तारीख जल्द होगी जारी

झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर भी पड़ा है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए 29 अक्टूबर को होने वाली दौड़ परीक्षा स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम और कई जगहों पर जलभराव की

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर भी पड़ा है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए 29 अक्टूबर को होने वाली दौड़ परीक्षा स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

प्रशासन ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

डीसी ने अभ्यर्थियों से बातचीत के बाद लिया फैसला

डीसी ऋतुराज के अनुसार, गुरुवार को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित थी। लेकिन लगातार बारिश के कारण परीक्षा आयोजित करने में परेशानी हो रही थी।

स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों से बातचीत की गई। इसके बाद उनकी सहमति से दौड़ परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

दूसरे प्रखंडों के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय केवल पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा। रामगढ़ के अन्य प्रखंडों में होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

इसलिए अन्य प्रखंडों के अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तारीख पर परीक्षा में शामिल हों।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी नई तारीख की जानकारी

पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख के लिए जिला प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार करना होगा। नई तारीख की जानकारी रामगढ़ जिला प्रशासन की आधिकारिक एनआईसी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की जाएगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram