फॉण्ट कनवर्टर NEW

CLAT 2027 के लिए जल्द करें आवेदन, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिले का मौका

कानून की पढ़ाई कर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अहम सूचना है। CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: कानून की पढ़ाई कर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अहम सूचना है। CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। स्नातक स्तर (UG) की प्रवेश परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की कटौती होगी।

पांच विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

CLAT 2027 में अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ समय पर आवेदन पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा।

यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

CLAT के जरिए देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कानून के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। इसके माध्यम से पांच वर्षीय एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।

इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से पहले आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram