फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCL कर्मी की मौत से भड़के लोग, प्रबंधन से की नौकरी और मुआवजे की मांग

चरही थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में CCL कर्मी अशोक साव की मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रहे अशोक साव की बाइक को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में CCL कर्मी अशोक साव की मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रहे अशोक साव की बाइक को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तापीन साउथ CCL ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जरबा निवासी अशोक साव तापीन साउथ स्थित पानी टंकी में कार्यरत थे। बुधवार रात वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि अशोक साव की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।

CCL प्रबंधन से नौकरी और मुआवजे की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने तापीन साउथ CCL ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने CCL प्रबंधन से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और उचित मुआवजा देने की मांग की।

लोगों का कहना है कि परिवार पर आए इस संकट की घड़ी में CCL प्रबंधन को आगे आकर मदद करनी चाहिए। सड़क जाम होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram