फॉण्ट कनवर्टर NEW

JTET News: परीक्षा से पहले जैक ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, जानें पूरी जानकारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर परीक्षा नियंत्रण कक्ष शुरू करने का फैसला लिया है। यह नियंत्रण कक्ष 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक काम करेगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर परीक्षा नियंत्रण कक्ष शुरू करने का फैसला लिया है। यह नियंत्रण कक्ष 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक काम करेगा।

इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी और सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, जिला स्तर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

इन नंबरों पर करें संपर्क

जैक ने परीक्षा से संबंधित सहायता के लिए तीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं। परीक्षार्थी और अभिभावक किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

  • 7485093436

  • 7485093437

  • 7485093440

जैक ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग करने की अपील की है। काउंसिल ने कहा है कि सभी के सहयोग से परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram