फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुबई में नौकरी करने गया पलामू का युवक जेल पहुंचा, पिता ने पुलिस से मांगी मदद

झारखंड के पलामू जिले का एक युवक बहन की शादी में शामिल होने के लिए दुबई से घर लौटना चाहता था, लेकिन दलाल के चक्कर में पड़कर जेल पहुंच गया। युवक पिछले तीन महीने से दुबई की जेल में बंद है। बेटे की रिहाई के

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले का एक युवक बहन की शादी में शामिल होने के लिए दुबई से घर लौटना चाहता था, लेकिन दलाल के चक्कर में पड़कर जेल पहुंच गया। युवक पिछले तीन महीने से दुबई की जेल में बंद है। बेटे की रिहाई के लिए परेशान पिता ने हुसैनाबाद थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाई है।

2025 में नौकरी करने दुबई गया था शशि

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा गांव (दंगवार) निवासी ललन पासवान ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा शशि कुमार पासवान वर्ष 2025 में एक कंपनी में काम करने दुबई गया था।

इसी बीच उसकी छोटी बहन की शादी 26 जून 2026 को तय हुई। शशि शादी में शामिल होने के लिए घर लौटना चाहता था। पिता का आरोप है कि इसी दौरान वह एक दलाल के संपर्क में आया। दलाल ने उसे घर भेजने का भरोसा देकर पैसे ले लिए। बाद में दुबई में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान दलाल के साथ शशि भी जेल पहुंच गया।

पत्नी ने बताया- टेलीग्राम से जुड़े मामले में फंसा है शशि

शशि की पत्नी सुमित्रा ने बताया कि उनके पति ने फोन पर जानकारी दी थी कि दलाल ने उन्हें टेलीग्राम से जुड़े एक मामले में फंसा दिया है। वह पिछले तीन महीने से दुबई की जेल में बंद हैं। परिवार उनकी रिहाई को लेकर काफी परेशान है।

हालांकि, शशि की गिरफ्तारी के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पलामू एसपी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि युवक के दुबई की जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने उसकी रिहाई के लिए मदद मांगी है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर पलामू एसपी को भेजी जाएगी। साथ ही परिवार को संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन देने की सलाह दी गई है। फिलहाल परिजन शशि की सुरक्षित रिहाई और घर वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram