फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वच्छ RINPAS, स्वस्थ RINPAS” के संदेश के साथ RINPAS में विशेष स्वच्छता अभियान

  “स्वच्छ RINPAS, स्वस्थ RINPAS” के संदेश के साथ RINPAS में विशेष स्वच्छता अभियान रांची, 27 अक्टूबर 2026: कायाकल्प–स्वच्छता एवं हाइजीन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के विशेष अभियान-6 के अंतर्गत आज रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड अलाइड साइंसेज

अपनी भाषा में पढ़ें

 

“स्वच्छ RINPAS, स्वस्थ RINPAS” के संदेश के साथ RINPAS में विशेष स्वच्छता अभियान

रांची, 27 अक्टूबर 2026:
कायाकल्प–स्वच्छता एवं हाइजीन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के विशेष अभियान-6 के अंतर्गत आज रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड अलाइड साइंसेज (RINPAS), कांके में “स्वच्छ RINPAS, स्वस्थ RINPAS” थीम के साथ विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान RINPAS परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। धर्मशाला, महिला हाफवे होम, टीचिंग ब्लॉक, महिला अनुभाग सहित अन्य क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान परिसर के विभिन्न स्थानों तथा OPD क्षेत्र में बैनर एवं स्टैंडी लगाए गए। इनके माध्यम से मरीजों, उनके परिजनों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को स्वच्छता के “5 सरल नियम” अपनाने का संदेश दिया गया—हाथ धोएँ और संक्रमण रोकें, कूड़ा निर्धारित डिब्बे में डालें, इधर-उधर न थूकें, शौचालय को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छ RINPAS की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभाएँ।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी

कायाकल्प 2026 के इस स्वच्छता अभियान में RINPAS की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, उप निदेशक श्री मिथिलेश कुमार चौधरी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. मनीषा किरण, HOD, Department of Psychiatric Social Work, डॉ. रेखा रॉय, डॉ. इंदु सुलंकी, श्री कुमार शैलाज प्रकाश, श्री ए. के. पांडेय, डॉ. रविंद्र उरांव, डॉ. सुभाष सोरेन, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. मसरूर जहां, डॉ. रमेश हेम्ब्रम, डॉ. भुवन ज्योति, श्री अंकित सिन्हा, श्री पवन सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं सैनिटेशन स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए यह संदेश दिया कि संस्थान को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि RINPAS परिवार के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है।

RINPAS में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अभियान के माध्यम से सभी मरीजों, परिजनों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों से अपील की गई कि वे संस्थान परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं।

अभियान का मुख्य संदेश रहा—

“स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ – मिलकर सबके लिए एक स्वच्छ RINPAS बनाएं।”

रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड अलाइड साइंसेज (RINPAS)
कांके, रांची, झारखंड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram