Lifestyle Adda: महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की चमक भले ही कुछ पलों के लिए आकर्षित करे, लेकिन सर्दियों की मार झेल रही बेजान त्वचा पर रसोई और प्रकृति की नेमतें ही असली मरहम साबित होती हैं। दादी-नानी के जमाने का एक चम्मच घी हो या फिर एलोवेरा का पौधा, ये नुस्खे सिर्फ स्किन को नमी ही नहीं देते, बल्कि हमारी मिट्टी और परंपरा से जुड़ाव का अहसास भी कराते हैं। धूप और ठंडी हवाओं के बीच चेहरे की खोई हुई रौनक वापस पाने का यह सबसे सच्चा और बेदाग जरिया है।
सर्दियों में त्वचा रूखी, बेजान और डल दिखने लगती है। ऐसे में एलोवेरा जेल सहित ये चीजें लगाकर सोने से सुबह आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखता है। यहां जानें रात में क्या लगाने से आपकी स्किन चमकदार, सॉफ्ट और हेल्दी बन जाएगी।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल रातभर का एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है, जो सूखी त्वचा में गहरी नमी भरकर उसे हेल्दी ग्लो देता है। चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें और पतली लेयर में एलोवेरा जेल लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरा धोएं, स्किन बेहद सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी।
विटामिन-ई तेल: विटामिन-ई ऑयल त्वचा की गहराई तक जाकर उसे रिपेयर करता है और नेचुरल डीप ग्लो लाता है। कैप्सूल को फोड़कर 2-3 बूंद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह खासकर ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा में नमी लॉक कर पूरे चेहरे को मुलायम और चमकदार बना देता है।
घी: घी सर्दियों में त्वचा को ग्लास जैसा ग्लो देने वाला एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इसके नेचुरल फैटी एसिड्स स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और ड्रायनेस तुरंत दूर करते हैं। बस एक चुटकी घी लेकर चेहरे पर हल्का मसाज करें और 15 मिनट बाद टिश्यू से थोड़ा ब्लोट कर दें। रातभर स्किन इसे अच्छी तरह सोख लेती है, जिससे सुबह चेहरा मुलायम, चमकदार और ग्लोइंग दिखता है।
रोज़हिप ऑयल: रोज़हिप ऑयल रात में लगाने के लिए एक शानदार स्किन केयर ऑयल माना जाता है। यह त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और एंटी-एजिंग में भी बेहतरीन काम करता है। बस 2-3 बूंद रोज़हिप ऑयल लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और रातभर लगा रहने दें। इससे स्किन मॉइस्चराइज़, चमकदार और यूथफुल दिखाई देती है।
ग्लिसरीन और गुलाबजल: ग्लिसरीन और गुलाबजल एक आसान और प्रभावी होम सीरम है, जो खासकर सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए वरदान माना जाता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन में 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं और रात में चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को गहराई तक हाइड्रेट करता है और सुबह त्वचा बेहद मुलायम, चमकदार और प्लंप दिखती है।





