Patna: सियासत में बयानबाजी तो खूब होती है, लेकिन जब बात पीएम के पिता तक पहुंच जाए, तो बवाल मचना तय है। इस मुद्दे पर सीएम सम्राट चौधरी ने खड़गे और राहुल गांधी को घेरते हुए माफी मांगने की मांग की है। अब इस बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है।
सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। सीएम ने इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना रखने का आरोप लगाया।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस और राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना को दर्शाती है।
खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग
पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं।
कांग्रेस देश से माफी माँगे!
#ShameOnCongress https://t.co/I68FRMWNL4
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 25, 2026
सीएम ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से इस मामले में तत्काल माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम के परिवार के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुचित है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि पीएम के परिवार को निशाना बनाकर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयान को लेकर जवाब देने और माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का निशाना
#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge’s address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar
A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, “Modi ka baap bhi jayega.”
— ANI (@ANI) October 25, 2026
सीएम ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने पीएम के पिता के संबंध में की गई कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की।
नीतीश कुमार पर भी साधा था निशाना
इसी कार्यक्रम में खड़गे ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने नीतीश कुमार को पूर्व सीएम बताते हुए तंज कसा कि कभी वे डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे महान समाजवादी दिग्गजों की विरासत के साथ चलते थे। खड़गे ने कहा कि आज वही नेता सब कुछ भुलाकर बीजेपी के साथ खड़े हैं। जिन सिद्धांतों और मूल्यों की वे कभी बात करते थे, आज उनके मौजूदा गठबंधन को देखें तो जमीन और आसमान का फर्क नजर आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि समाजवादी राजनीति से निकलकर सीधे बीजेपी की गोद में जा बैठना बेहद चौंकाने वाला और निराशाजनक कदम है।




