फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के 19 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गई

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

हालांकि कुछ जिले जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा इस चेतावनी के दायरे से बाहर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई के बाद से पूरे राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धनबाद के पुटकी क्षेत्र में सबसे अधिक 57 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लोहरदगा में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, जमशेदपुर में 33.5 डिग्री, डाल्टेनगंज में 37 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram