फॉण्ट कनवर्टर NEW

दो मामलों में फरार राहुल दुबे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, इश्तेहार चिपकाया

गिद्दी थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर गिद्दी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : गिद्दी थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर गिद्दी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई

गिद्दी थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड संख्या 9/26 में यह कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय से जारी आदेश के आधार पर फरार आरोपी राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया।

पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram