फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुंछ के सुरनकोट में आतंकी ठिकाने से भारी गोला-बारूद बरामद

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का खुलासा किया है। यह अभियान सुरनकोट गांव में चलाया गया, जिसमें सेना की रोमियो फोर्स और पुंछ पुलिस ने मिलकर हिस्सा लिया। इस ठिकाने से भारी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का खुलासा किया है। यह अभियान सुरनकोट गांव में चलाया गया, जिसमें सेना की रोमियो फोर्स और पुंछ पुलिस ने मिलकर हिस्सा लिया। इस ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, जब्त सामान में पांच इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), रेडियो सेट, तार, दूरबीन और कंबल शामिल हैं। अधिकारियों ने इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। बरामद सामग्री यह संकेत देती है कि इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए पुलिस महानिरीक्षक (IGP) वीके बिरदी ने एक महत्वपूर्ण बैठक पीसीआर कश्मीर में आयोजित की थी। इस बैठक में सेना, खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में घाटी में मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और संभावित खतरों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram