Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»तेलंगाना में 26 नई सड़क परियोजनाएं हुईं शुरू, गडकरी और किशन रेड्डी रहे मौजूद
India

तेलंगाना में 26 नई सड़क परियोजनाएं हुईं शुरू, गडकरी और किशन रेड्डी रहे मौजूद

By Samsul HaqueMay 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को तेलंगाना में 5,400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 26 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और जिला प्रभारी मंत्री सीथक्का भी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत कोमुरम भीम जिले से हुई, जहां गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 363 को राष्ट्र को समर्पित किया। उद्घाटन समारोह कागजनगर एक्स-रोड पर सुबह 11 बजे शुरू हुआ। यहां प्रमुख परियोजनाओं में निर्मल से खानापुर के बीच 17.79 किमी सड़क चौड़ीकरण, मंचिरियाल-रेपल्लेवाड़ा के बीच 42 किमी फोर-लेन सड़क (2,001 करोड़ रुपये), और रेपल्ले से महाराष्ट्र सीमा तक 52.6 किमी सड़क विकास (1,525 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

कड़ताल में नागपुर-हैदराबाद खंड पर 6 लेन अंडरपास और जंक्शन सुधार पर भी काम शुरू हुआ है, जिसकी लागत 23.54 करोड़ रुपये है।

दोपहर के समय गडकरी ने संगारेड्डी जिले का दौरा किया। वे हेलीकॉप्टर से इक्रीसैट पहुंचे और वहां से विशेष वाहन द्वारा बीएचईएल पहुंचे। उन्होंने लिंगमपल्ली-बीएचईएल फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर 172.56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

हैदराबाद में अंबरपेट फ्लाईओवर (1.47 किमी, 415 करोड़ रुपये) की शुरुआत की गई। इसके अलावा अरंगहर-शमशाबाद के बीच 10 किमी लंबाई की 6 लेन सड़क परियोजना का भूमि पूजन भी किया गया।

अन्य परियोजनाओं में मेडक और कामारेड्डी जिलों में अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। अलेरू-जेडिकल एक्स रोड पर भी 6 लेन का अंडरपास बनाया जाएगा।

गडकरी ने 657 करोड़ रुपये की 21 किमी लंबी सात परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अंबरपेट म्युनिसिपल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.