फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर अब झारखंड के मौसम पर पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 25 अक्टूबर से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर अब झारखंड के मौसम पर पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 25 अक्टूबर से राज्य में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। वहीं, 27 अक्टूबर से आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

28 अक्टूबर से बढ़ेगा चक्रवात का असर

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच झारखंड में चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान रांची सहित राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 अक्टूबर के बाद चक्रवात उत्तर दिशा में नेपाल की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद 31 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान थाईलैंड और उत्तरी अंडमान सागर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में पहुंचा है। इसके अगले दो दिनों तक बंगाल की खाड़ी में बने रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर से तूफान दक्षिणी ओडिशा और आसपास के इलाकों की ओर बढ़ सकता है। इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा।

रांची में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

राजधानी रांची में मौसम बदलने के साथ ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में बारिश के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram