फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने अनुभवी वकीलों से मांगी ईओआई, 10 साल का अनुभव जरूरी

वकीलों के लिए झारखंड में बड़ा अवसर, 20 नवंबर तक करें आवेदन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (National Health Mission, Jharkhand) ने विभिन्न न्यायालयों में अपने विधिक मामलों की प्रभावी पैरवी और कानूनी सलाह के लिए अधिवक्ताओं व लीगल रिटेनर्स को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने इसके लिए औपचारिक रुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest – EOI) जारी की है, जिसके तहत केस-टू-केस आधार पर वकीलों का पैनल तैयार किया जाएगा।

अदालतों और ट्रिब्यूनल में मजबूती से पक्ष रखने की तैयारी

सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत गठित एनएचएम झारखंड पूरे राज्य में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नियोजन, क्रियान्वयन और निगरानी की देखरेख करता है। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक, सेवा संबंधी और नीतिगत कार्यों के निर्वहन में संस्था को माननीय उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट, विभिन्न ट्रिब्यूनल तथा अन्य विधिक व अर्धन्यायिक मंचों पर कानूनी मामलों का सामना करना पड़ता है। संस्थान का लक्ष्य है कि समय पर सही कानूनी सलाह और योग्य अधिवक्ताओं के माध्यम से मुकदमों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

आवेदन: पात्रता और अनुभव की शर्तें

  • पंजीकरण: आवेदक बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) या संबंधित स्टेट बार काउंसिल में विधिवत निबंधित हो और उसके पास वैध सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) होना चाहिए। जहां लागू हो, अधिवक्ता का ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • अनुभव: अधिवक्ता के पास मुकदमेबाजी और कानूनी मामलों में कम से कम 10 वर्षों की वकालत का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। इसमें सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs), स्वास्थ्य संस्थानों, सेवा मामलों, संवैधानिक व दीवानी-फौजदारी मामलों का अनुभव शामिल होना चाहिए।
  • प्राथमिकता: स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल नेग्लिजेंस (चिकित्सीय लापरवाही), जनस्वास्थ्य तथा उच्च न्यायालय में सरकारी उपक्रमों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को चयन में प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • संसाधन एवं क्षमता: अधिवक्ता के पास एनएचएम द्वारा सौंपे गए मामलों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने के लिए पर्याप्त ढांचागत संसाधन और क्षमता होनी चाहिए। साथ ही, उनका एनएचएम झारखंड के साथ कोई कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट (हितों का टकराव) नहीं होना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशन की तिथि: 27 अक्टूबर 2026, रात्रि 11:59 बजे
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026, रात्रि 11:59 बजे तक
इच्छुक और पात्र अधिवक्ता अपनी योग्यता, अनुभव और सभी सहायक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन, नियम व शर्तों का विस्तृत विवरण एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट www.jrhms.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram