फॉण्ट कनवर्टर NEW

CMPDI रांची में वकीलों और लॉ फर्म्स के पैनल गठन की प्रक्रिया शुरू, मांगे आवेदन

वकीलों और लॉ फर्म्स के लिए बड़ा मौका, एडवोकेट्स और लॉ फर्म्स के इम्पैनलमेंट के लिए आधिकारिक नोटिस जारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: कोल इंडिया लिमिटेड की मिनीरत्न अनुषंगी इकाई, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) ने अपने विधिक मामलों के सुचारू संचालन और पैरवी के लिए वकीलों और विधि फर्मों को सूचीबद्ध (Empanelment) करने का निर्णय लिया है। इसके लिए गोंदवाना प्लेस, कांके रोड (रांची) स्थित सीएमपीडीआई मुख्यालय की ओर से औपचारिक आवेदन आमंत्रित करते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।
कंपनी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अनुभवी अधिवक्ताओं (Advocates) तथा प्रतिष्ठित लॉ फर्म्स (Law Firms) को सीएमपीडीआई के पैनल में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। इस इम्पैनलमेंट का उद्देश्य संस्थान से जुड़े विभिन्न न्यायिक, प्रशासनिक और खनन संबंधी विधिक मामलों में मजबूत कानूनी प्रतिनिधित्व और सलाह सुनिश्चित करना है।
योग्य और इच्छुक अधिवक्ता एवं विधिक फर्में पात्रता मानदंड, आवेदन प्रारूप, अनुभव संबंधी शर्तें और दिशानिर्देश जानने के लिए सीएमपीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.cmpdi.co.in पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं। संबंधित वेबसाइट पर नियम व शर्तों के अनुरूप ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram