फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांटा टोली से गुम हुआ युवती का पर्स और मोबाइल बरामद, लोअर बाजार पुलिस ने लौटाया

रांची: राजधानी के व्यस्ततम इलाके कांटा टोली में खोया सामान महज दो दिनों के भीतर बरामद कर लोअर बाजार थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और मुस्तैदी की मिसाल पेश की है। दरअसल, 20 अक्टूबर को कांटा टोली क्षेत्र में आवाजाही के दौरान एक युवती का मोबाइल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के व्यस्ततम इलाके कांटा टोली में खोया सामान महज दो दिनों के भीतर बरामद कर लोअर बाजार थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और मुस्तैदी की मिसाल पेश की है।
दरअसल, 20 अक्टूबर को कांटा टोली क्षेत्र में आवाजाही के दौरान एक युवती का मोबाइल फोन और जरूरी सामान से भरा पर्स अचानक गुम हो गया था। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान युवती ने फौरन लोअर बाजार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की। तकनीकी मदद और सघन छानबीन के बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल और पर्स को सुरक्षित ट्रैक कर बरामद कर लिया। आज पुलिसकर्मियों ने युवती को थाने बुलाकर उसका खोया सामान सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपना पर्स और फोन वापस पाकर युवती ने राहत की सांस ली और रांची पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram