फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से गई 47 वर्षीय पिता की जान

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 47 वर्षीय गोपाल सिंह की मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उन्हें खासमहल स्थित सदर अस्पताल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 47 वर्षीय गोपाल सिंह की मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उन्हें खासमहल स्थित सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक के भाई मनीष सिंह के अनुसार, गोपाल सिंह बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे घर के पास स्थित बड़ा तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और मछुआरों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोपाल सिंह को तालाब से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गोपाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी पत्नी का विलाप देख आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक के तीन बच्चे हैं और वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह जुगसलाई स्थित एक चाउमीन फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram