फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रांची क्लब में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो शुरू, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

राजधानी रांची के मेन रोड स्थित रांची क्लब में गुरुवार को स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित रांची क्लब में गुरुवार को स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हुए। यह प्रदर्शनी 24 अक्टूबर तक चलेगी।

एक्सपो में केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ देश की वैज्ञानिक, औद्योगिक और आर्थिक प्रगति को दिखाया जा रहा है। यहां विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जा रही है। विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

झारखंड के स्थानीय उत्पादों को मिले नई पहचान : राज्यपाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान दिलाई जा सकती है।

राज्यपाल ने युवाओं से डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

भारत निर्यात के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा : संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक्सपो में लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत लगातार विकास कर रहा है और दुनिया भी देश की प्रगति को देख रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में मेक इन इंडिया अभियान शुरू किया था। इसके बाद देश ने कई क्षेत्रों में अपनी क्षमता बढ़ाई है। भारत अब निर्यात के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

वहीं, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि देश आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस तरह की प्रदर्शनियों से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न संस्थानों के काम की जानकारी मिलती है।

एक्सपो में इसरो, सीसीएल और कोल इंडिया समेत कई संस्थान शामिल

स्वर्णिम भारत एक्सपो में इसरो, कोल इंडिया, सीसीएल, सीएसआईआर, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, भारतीय मानक ब्यूरो और कृषि विज्ञान केंद्र सहित कई संस्थानों ने स्टॉल लगाए हैं।

इसके अलावा एपीडा, ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, कस्टम्स एवं सेंट्रल एक्साइज और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की भी भागीदारी है।

प्रदर्शनी के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं, नई तकनीकों और देश की विकास यात्रा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। यह एक्सपो 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram