फॉण्ट कनवर्टर NEW

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, गहने और नकदी समेत लाखों की चोरी

जामताड़ा सदर के साइडिंग रोड में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां चोरों ने एक बंद मकान की बाउंड्री तोड़कर घर में रखे सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी बुधवार रात करीब 11

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा : जामताड़ा सदर के साइडिंग रोड में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां चोरों ने एक बंद मकान की बाउंड्री तोड़कर घर में रखे सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी बुधवार रात करीब 11 बजे हुई, जब मकान की देखभाल करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक अर्णब साधु दुर्गा पूजा मनाने अपने गांव घसनियां गए हुए थे। इस कारण घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

घर से सोने की चेन, पांच अंगूठियां और 50 हजार रुपये गायब

मकान मालिक अर्णब साधु के अनुसार, चोर घर में रखी सोने की चेन, पांच अंगूठियां और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा घर के कई अन्य सामान भी चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

चोरी की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही घर का निरीक्षण कर चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी जुटाई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read more : चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram