फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

दुमका शहर के आउटडोर स्टेडियम के पास बुधवार देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में डंगालपाड़ा मोहल्ले के रहने वाले गणिनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके गले पर चाकू से वार किया गया है। घटना के बाद घायल को

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : दुमका शहर के आउटडोर स्टेडियम के पास बुधवार देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में डंगालपाड़ा मोहल्ले के रहने वाले गणिनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके गले पर चाकू से वार किया गया है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। घायल के भाई गौतम प्रसाद साह ने इस मामले में नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अपने भतीजे आरव कुमार गुप्ता पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शराब के नशे में दोस्तों के साथ मारपीट करने का आरोप

गौतम प्रसाद साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार रात आरव कुमार गुप्ता शराब के नशे में था। आरोप है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गणिनाथ के साथ मारपीट की। इसी दौरान जान से मारने की नीयत से उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया गया।

हमले में गणिनाथ बुरी तरह घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में वहीं पड़े रहे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

घायल के भाई ने नगर थाना पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी या अन्य पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

Read more : तड़का में कॉकरोच की शिकायत पड़ी भारी, साहू होटल का लाइसेंस निलंबित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram