फॉण्ट कनवर्टर NEW

RCB vs CSK: शेफर्ड ने खलील के ओवर में 6,6,4,6,6,4 रनों का बरपाया कहर, आईपीएल में बना रिकॉर्ड

Sports News: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर रोमारीयो शेफर्ड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दर्शकों को चौंका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली,

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर रोमारीयो शेफर्ड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दर्शकों को चौंका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक ओवर में 33 रन ठोककर इस सीजन का सबसे महंगा ओवर बना डाला।

  • रोमारीयो शेफर्ड ने चेन्नई के तेज गेंदबाज खलील अहमद के 19वां ओवर में ठोके रन?

18.1 – छक्का: शेफर्ड ने खलील को मिड-विकेट के ऊपर से जबरदस्त छक्का जड़ा।

18.2 – छक्का: शेफर्ड ने सीधा मैदान पार करते हुए एक और शानदार छक्का लगाया।

18.3 – चौका: गेंद एज लगकर थर्ड मैन की दिशा में चौके के लिए चली गई।

18.4 – छक्का: शेफर्ड के बल्ले से एक और लाजवाब सीधा छक्का निकला।

18.5 – नो बॉल, छक्का: खलील ने नो बॉल फेंकी और शेफर्ड ने उसे पॉइंट के ऊपर से शानदार छक्के में तब्दील कर दिया।

18.5 – डॉट बॉल: खलील ने अच्छी वाइड यॉर्कर डाली, जिस पर शेफर्ड रन नहीं बना पाए।

18.6 – चौका: टॉप-एज लगकर गेंद फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए चली गई।

यह शर्मनाक ओवर चेन्नई के तेज गेंदबाज खलील अहमद का था, जिनकी गेंदों पर शेफर्ड ने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। यह ओवर 19वां था, जब RCB को तेज गति से रन चाहिए थे। शेफर्ड ने ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के, तीसरी गेंद पर चौका, फिर एक और छक्का और उसके बाद नो बॉल पर एक और छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर टॉप एज से चौका लगाकर ओवर को 33 रनों पर खत्म किया।

खलील अहमद इस मैच से पहले 14 विकेट ले चुके थे, लेकिन इस ओवर की वजह से उन्हें आईपीएल 2025 के सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड मिल गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड करीम जनत के नाम था, जिन्होंने 30 रन खर्च किए थे।

शेफर्ड यहीं नहीं रुके। उन्होंने अंतिम ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना के खिलाफ भी 20 रन बना डाले, जिससे उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक भी बना और आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

RCB की शुरुआत जैकब बेथेल और विराट कोहली के अर्धशतकों से अच्छी रही थी, लेकिन बीच में रन गति धीमी हो गई थी। शेफर्ड की पारी ने अंत में स्कोर को 213 तक पहुंचा दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram