फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बंद घर से 13.5 लाख की चोरी, दुर्गापूजा घूमने गया था परिवार

पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने अनुपम ओझा के घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने अनुपम ओझा के घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 13.5 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दुर्गापूजा घूमने गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, अनुपम ओझा मंगलवार रात अपने परिवार के साथ दुर्गापूजा घूमने गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद तीन कमरों में रखे सामान को खंगाला और अलमारियों के लॉक तोड़कर सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

सुबह लौटने पर मिली चोरी की जानकारी

बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे अनुपम ओझा अपने परिवार के साथ घर लौटे। उन्होंने देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियों से सोने के गहने और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत एमजीएम थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को भी चोरी के बारे में बताया।

विकास सिंह ने की चोरों की गिरफ्तारी की मांग

चोरी की जानकारी मिलने पर विकास सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चोरों ने घर बंद होने और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विकास सिंह ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और गहनों व नकदी की बरामदगी की मांग की है।

वहीं, सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram