फॉण्ट कनवर्टर NEW

राय यूनिवर्सिटी में फेयरवेल पार्टी, पास आउट छात्रों को किया गया सम्मानित

Ranchi News: झारखंड राय विश्वविद्यालय में “Adieu 2025” नामक फेयरवेल पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया, जो विश्वविद्यालय के पास आउट विद्यार्थियों के लिए एक रंगारंग संगीतमय शाम बन गई। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कल्चरल क्लब के सहयोग से आयोजित हुआ और इसमें विद्यार्थियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड राय विश्वविद्यालय में “Adieu 2025” नामक फेयरवेल पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया, जो विश्वविद्यालय के पास आउट विद्यार्थियों के लिए एक रंगारंग संगीतमय शाम बन गई। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कल्चरल क्लब के सहयोग से आयोजित हुआ और इसमें विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की यादों को समेटते हुए विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय की चांसलर प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन, डीन मैनेजमेंट प्रो. (डॉ.) हरमीत कौर, डीन एक्सटर्नल रिलेशन प्रो. (डॉ.) अशफाक आलम, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सब्यसाची चक्रवर्ती और डीन एकेडेमिक्स प्रो. (डॉ.) सुमित पांडे उपस्थित रहे।

फेयरवेल पार्टी की शुरुआत मंत्रोच्चार और वेलकम डांस के साथ की गई। छात्रों ने कॉलेज के जीवन की खुशियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से साझा किया और अपनी यादों को सहेजा। कार्यक्रम में मिमे एक्ट, कविता पाठ, वाद्ययंत्रों का प्रयोग कर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज लाइफ को जीवंत किया। इसके अलावा, झारखंड के पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें छात्रों ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर, कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बनी डांस झारखंड ग्रुप की प्रस्तुति, जिसमें छात्रों और कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य के साथ धूम मचाई। डांस झारखंड के सीईओ राम सिंह ने भी अपना स्पेशल परफॉर्मेंस दिया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इस दौरान, विभिन्न विभागों के चुनिंदा विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार से नवाजा गया।

इन विद्यार्थियों को कुलाधिपति प्रो. सविता सेंगर और कुलपति प्रो. पीयूष रंजन के हाथों सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बीपीटी की मुस्कान सेठी, डी फार्म के आर्यन कुमार, बी फार्म के हर्षित चंद्रा, बीसीए के संतोषी ओरांव, एमसीए के सरफराज अंसारी, बीटेक सीएससी के ज्ञान कुमार लाल, डिप्लोमा माइनिंग के नव राज सिंह, बीटेक माइनिंग के अविनाश कुमार, एलएलबी की प्रगति कुमारी, बीएससी एग्रीकल्चर के उत्सव कुमार, एमएससी एग्री की शालू कुमारी, एमबीए और बीबीए की जुली टोप्पो और सानिया परवीन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय का सबसे बेहतर उपयोग करने के लिए रंगनाथन अवार्ड भी दिया गया, जो बीटेक सीएसइ की छात्रा जीनत परवीन को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार छात्रों को अध्ययन में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

फेयरवेल पार्टी का समापन देर शाम DJ नितेश की धमाकेदार धुनों के साथ हुआ। DJ नितेश ने अपनी धुनों पर छात्रों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। हिंदी, भोजपुरी और रीमिक्स की बैक टू बैक धुनों पर छात्रों ने देर शाम तक मस्ती की और पार्टी का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम ने छात्रों को कॉलेज जीवन की यादों के साथ एक नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया और फेयरवेल पार्टी ने सभी के दिलों में झारखंड राय विश्वविद्यालय की शानदार यादें छोड़ दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram