फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के नए शहर काजी बनें मौलाना नसीरूद्दीन फैजी, अधिसूचना जारी

Ranchi News: राजधानी रांची को एक नया शहर काजी मिला है। सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर मौलाना मोहम्मद नसीरूद्दीन फैजी को रांची का नया शहर काजी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति काजी अधिनियम 1880 (संख्या-12), कंडिका 2 के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची को एक नया शहर काजी मिला है। सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर मौलाना मोहम्मद नसीरूद्दीन फैजी को रांची का नया शहर काजी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति काजी अधिनियम 1880 (संख्या-12), कंडिका 2 के तहत की गई है।

राज्यपाल के आदेश पर जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मौलाना नसीरूद्दीन फैजी को मुस्लिम समुदाय के विवाहों को संपन्न कराने और प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रांची जिला के लिए विवाह निबंधक घोषित किया गया है।

मौलाना फैजी वर्तमान में मस्जिद-ए-मोहम्मदी, बड़गाईं के खतीब (जुमे की नमाज पढ़ाने वाले) हैं और साथ ही वे जमीअत अहले हदीस, रांची के नायब अमीर-ए-जिला भी हैं। उनकी धार्मिक सेवाओं और सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी और उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी है और यह उम्मीद जताई है कि मौलाना फैजी अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

मौलाना फैजी ने भी इस जिम्मेदारी को एक ईमानदारी और धार्मिक कर्तव्य के रूप में स्वीकार किया है और कहा कि वे समाज की सेवा और धार्मिक नियमों के पालन में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram