फॉण्ट कनवर्टर NEW

दीपावली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार को बेंगलुरु, हुबली, नागपुर, अमृतसर,

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार को बेंगलुरु, हुबली, नागपुर, अमृतसर, दिल्ली, उधना और टाटा समेत कई प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी। इससे दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों को त्योहार पर घर लौटने में आसानी होगी।

कई प्रमुख शहरों से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे की ओर से मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर और बक्सर समेत कई स्टेशनों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन भी मुरादाबाद, वाराणसी, डीडीयू, गया और धनबाद के रास्ते चलेगी।

हुबली से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष ट्रेन मंगलवार को शाम 4:45 बजे रवाना होगी। वहीं, यशवंतपुर से सहरसा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। नागपुर से समस्तीपुर के लिए 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को ट्रेन चलेगी। इसके अलावा छेहरटा-मुजफ्फरपुर, अमृतसर-जयनगर, नारंगी-गोरखपुर, टाटा-बक्सर और उधना-जयनगर के बीच भी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

पटना और आसपास के इलाकों में बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

रेल सेवा के साथ बिहार में सड़क परिवहन की सुविधा भी बढ़ाई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से बिहार को 27 नई पीएम इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार, इनमें से 25 बसों का परिचालन पटना और आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है।

इन बसों को पटना से मनेर, जानीपुर, हाजीपुर, नौबतपुर, जंदाहा, बिक्रम और जगनपुरा आईएसबीटी जैसे रूटों पर चलाने की योजना है।

अलग-अलग रूटों पर चलेंगी नई बसें

योजना के अनुसार, बिहटा-अम्हारा, दानापुर शिवाला और जानीपुर के लिए 10-10 बसें चलाई जाएंगी। पालीगंज के लिए चार और नौबतपुर, मनेर, हाजीपुर-जंदाहा, जगनपुरा आईएसबीटी और बिक्रम के लिए दो-दो बसें चलाने की तैयारी है।

इसके अलावा बिहार के बस बेड़े में आठ पिंक बसें भी शामिल की गई हैं। इनमें कारगिल चौक से पालीगंज के लिए दो, दानापुर शिवाला के लिए तीन और जानीपुर के लिए तीन बसें चलाई जाएंगी।

रेलवे और परिवहन विभाग की इन व्यवस्थाओं से त्योहारों के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले स्पेशल ट्रेनों के समय, तारीख और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram