रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं के अनुसार सभी विधियों को पूरा किया।
मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धा व सम्मान के साथ याद किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।




